CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Date:

CG BREAKING : Chief Minister Vishnudev Sai met President Draupadi Murmu

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के गठन की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याण कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि रजत जयंती वर्ष राज्य की संस्कृति, परंपरा और विकास उपलब्धियों को समर्पित है, जिसके तहत पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FIRE NEWS: शॉर्ट सर्किट से गांव में लगी भयंकर आग, तीन घर जलकर खाक…

CG FIRE NEWS:  सुकमा। कोंटा इलाके के मरईगुड़ा गांव...

महिला क्रिकेट वर्ल्डकप विजेता टीम की फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा का हुआ भव्य स्वागत

कवर्धा: महिला क्रिकेट वर्ल्डकप विजेता भारतीय टीम की फिजियोथैरेपिस्ट...