Trending Nowशहर एवं राज्य

CM TWEET : वाह महाराज साहब !! आपने तो कमाल कर दिया, सिंहदेव की डेयरिंग देख बोले सीएम ..

CM TWEET: Wow Maharaj sir!! You have done wonders, CM said after seeing Singhdev’s daring.

रायपुर। 70 की उम्र में 7000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाले टीएस सिंहदेव का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हर कोई सिंहदेव के इस साहस को सराह रहा है।

खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव के VIDEO पर रिट्वीट किया है । उन्होंने सिंहदेव की स्काइडायविंग की तारीफ करते हुए लिखा है कि

“वाह महाराज साहब! आपने तो कमाल कर दिया, हौसले यूं ही बुलंद रहे, शुभकामनाएं”

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं। शनिवार को सिंहदेव का ऑस्ट्रेलिया से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हजारों फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग करते नजर आ रहे हैं।

खुद सिंहदेव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर ढ़ाई मिनट का वीडियो शेयर किया था। स्काइडायविंग शुरू करने से पहले सिंहदेव गाइड से बातचीत करते हुए काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान गाइड उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछता है, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कहते हैं, जिंदगी में स्वतंत्रता का एक नया अनुभव है, मेरे लिये ये बिल्कुल ही नया अनुभव होने वाला है।

सिंहदेव के पूरे स्काईडायविंग का वीडियो भी सामने आया है, जब वो हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हैं और फिर जमीन पर आते हैं। सिंहदेव ने जमीन पर उतरने के बाद गाइड के सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिए ये शानदार अनुभव है, जिसे वो बार-बार करना चाहेंगे।

april_2023_advt01
WhatsApp Image 2023-04-12 at 11.37.07 AM (1)
feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: