Trending Nowशहर एवं राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर साझा की पत्नी की तस्वीर छत्तीसगढ़िया अंदाज में किया ट्वीट -घर मा लाई बरी बनाए के तइयारी चलत हे..आप मन के घर म घलो रखिया अउ अदौरी बरी बनत होही.

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मूल रूप से छत्तीसगढ़ी किसान परिवार से आने वाले भूपेश बघेल सीएम होने के बावजूद आज भी आम छत्तीसगढ़ी जैसा है। सीएम के घर में आज भी छत्तीसगढ़ी पकवानों को उतने ही चाव से बनाया जाता है जितना की एक ठेठ छत्तीसगढ़ी परिवार के लोग बनाते हैं।
चाहे हम तीज त्योहार की बात करें या फिर घर पर बनाई जाने वाली मौसमी चीजों की जिसमें बड़ी, बिजौरी, लाई ये सब सर्दी के मौसम में बनाए जाने वाले मुख्य व्यंजन है, जिसे सर्दी के मौसम में हर छत्तीसढ़िया घर में बनाते दिखेंगे।

जब भी मौका मिले सीए भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। सीएम बघेल ने अपनी पत्नी के हाल ही के एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें सीएम की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल लाइ बरी और बिजौरी बरी बनाने की तैयारी में जुट गईं हैं।सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा- घर मा लाइ बरी बनाए के तइयारी चलत हे। आप मन के घर म घलो कोंहड़ा, रखिया अउ अदौरी बरी बनत होही। संग म बिजौरी घलो।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: