Trending Nowशहर एवं राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडरिया में दी बड़ी सौगात, 68 करोड़ रूपए के 81 कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर।: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विधानसभा पंडरिया में 68 करोड़ 87 लाख रूपए के 81 कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के तहत 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम मुनमुना से कामठी मार्ग के आगर नदी पर पुल निर्माण का कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत 7 लाख 41 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत उड़ियाकला में सीसीरोड़ निर्माण का कार्य, 7 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत गोछिया में वीरांगना अंवतीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहता निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत मोहगांव में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 रूपए की लागत से ग्राम पंचायत भगवताटोला में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत जमुनिया में सीसी रोड़ निर्माण और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 132/33 केव्ही उपकेन्द्र गंडई का लोकार्पण किया।

62 करोड़ 85 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: