Trending Nowशहर एवं राज्य

राहुल को ट्रोल करने पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा-प्रधानमंत्री ने बताए थे 600 करोड़ वोटर; रमन सिंह तो दे चुके हैं मोदी जी को श्रद्धांजलि

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान की हल्ला बोल रैली में खाद्य सामग्री की महंगाई का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आटे के साथ लीटर का उपयोग कर बैठे। उन्होंने भाषण में अपनी गलती सुधार ली, लेकिन यह भाजपा के लिए अवसर बन गई। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसा करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल थे। इधर दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री राहुल गांधी को ट्रोल करने वालों पर भड़क उठे।रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के लोग तो सुन रहे हैं ना। एक-एक शब्द को सुन रहे हैं। फिर उनके कही हुई बात को तो मान लो। महंगाई बढ़ी हुई है। जनता परेशान है। कम से कम उस उसे कम कर दो। सस्ता में पेट्रोल, डीजल रसोई गैस मिल जाए। आज कोई रसोई गैस की रिफलिंग करा रहा है क्या? मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल जी ने अपनी बात को सुधार लिया। प्रधानमंत्री जी विदेश में जाते हैं और कहते हैं कि 600 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला है। हिंदुस्तान की जनसंख्या ही 135 करोड़ है और 600 करोड़ मतदाता कहां से कर लिए। इसके बारे में भाजपा कुछ बोलेगी।

गृह मंत्री जी उत्तर प्रदेश के चुनाव में कहते हैं कि इंटर के बाद जो 10वीं में एडमिशन लेगा। कभी होता है ऐसा। मुख्यमंत्री ने कहा, कभी-कभी जबान फिसल जाती है, लेकिन उन लोगों ने सुधारा नहीं। राहुल गांधी को तो एक सेकेंड भी नहीं लगा उन्होंने तुरंत सुधार लिया। फ्लो में बोल रहे थे। दूध के बारे में बात हो रही थी, उसके बाद आटे पर आए तो लीटर में बोल दिए तो आप उनके पीछे पड़े हैं। देश की मूल समस्या पर विपक्ष के नेता यदि कोई बात कहते हैं, तो आपको गंभीरता से उसका जवाब देना चाहिए। उसकी हंसी नहीं उड़ाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, क्या यही सिखाया जाता है। अभी तीन दिन का शिविर होगा क्या यही सिखाया जाएगा। हम यहां सत्ता में है। क्या हम भाजपा के नेताओं का इस तरह से उपहास उड़ाते हैं। उनके बताए हुए मुद्दों को गंभीरता से लेते हैं। कितनी बार इन लोगों की जबान फिसली है। रमन सिंह तो मोदी जी को श्रद्धांजलि दे दिए थे। इसी रायपुर में। याद है कि वह भी वीडियो दिखाना पड़ेगा। कभी-कभी ऐसा हो जाता है। लेकिन क्या आपने अपनी गलतियां सुधारी, नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात दिल्ली गए थे। रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में शामिल होने के बाद वे विमान से वापस लौटे।

रमन सिंह ने क्या कहा

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शाम को सोशल मीडिया एकाउंट से लिखा कि BHEL से मोबाइल बनाने वाले राहुल बाबा अब आटा लीटर से ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी ऐसे महान ज्ञानी के मार्गदर्शन में ही काम कर रहे हैं।

बेरोजगारी के आंकड़ों पर भी भाजपा को घेरा

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के सेंटर ऑफ मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी-CMIE की रिपोर्ट पर भाजपा ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि ये आंकड़े गलत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा, केंद्र स्तर पर बेरोजगारी और दूसरे मामलों में आंकड़े आते थे। सबको तो आपने बंद कर दिया। देश को जानकारी ही नहीं है। अब जो आंकड़े आ रहे हैं, उनको गलत बताने में लगे हुए हैं। आप क्यों जारी नहीं करते। आप जारी करो, किसने रोका है।

कहा- अपने नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डाल रही भाजपा

भाजपा ने खुद अपनी स्थिति को कमजोर मान लिया है। तभी उनके केंद्रीय नेता बार-बार आ रहे हैं। अपने नेताओं को वे मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर रहे हैं, जबकि उनकी उम्र नहीं हुई है। वह डॉ. रमन सिंह हों, बृजमोहन हों, अजय जी हो अभी से उनको मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया है।

advt-june2025
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: