CHHATTISGARH WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक तेज़, 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH WEATHER ALERT : Pre-monsoon knocks in Chhattisgarh, alert for rain and thunderstorm in 21 districts

रायपुर, 9 जून 2025। CHHATTISGARH WEATHER ALERT छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें राजधानी रायपुर भी शामिल है। विभाग ने मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज़ हवा और बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मानसून नजदीक, बारिश बढ़ेगी

CHHATTISGARH WEATHER ALERT मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा अब छत्तीसगढ़ के करीब पहुंच गई है, जिससे प्रदेश में वर्षा गतिविधियां तेज़ होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

किन जिलों में अलर्ट जारी?

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली सहित कुल 21 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

पिछले दिनों बारिश पर लगा था ब्रेक

CHHATTISGARH WEATHER ALERT मई महीने के आखिर में जबरदस्त बारिश के बाद प्रदेश में बारिश पर कुछ दिनों तक ब्रेक लग गया था। 5 दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी और वह नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इससे प्रदेश में गर्मी लौट आई थी और औसत तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी।

थंडर स्टॉर्म के लिए यलो अलर्ट

CHHATTISGARH WEATHER ALERT गुरुवार को मौसम विभाग ने सूरजपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर सहित 6 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

जनता को सुझाव

CHHATTISGARH WEATHER ALERT मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले में खड़े न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related