Trending Nowशहर एवं राज्य

CHHATTISGARH : किसान मोर्चा ने साबित किया उद्योग लगाने वाले बिहारी और पूर्व कांग्रेस विधायक राजकमल सिंघानिया हड़प रहे थे किसानों की जमीन

Kisan Morcha proved that Bihari and former Congress MLA Rajkamal Singhania, who set up industries, was grabbing farmers’ land

तुमगांव। हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।

आज सत्याग्रह के 126 वें दिन बरसात के बाद भी लगभग 35 किसान, जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया। आज अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदलाल सिन्हा, नंदकिशोर यादव, तारेंद्र यादव, दसरथ सिन्हा, उदयराम चंद्राकर, डेविड चंद्राकर, रमेश विश्वकर्मा वालों ने किया।

अखण्ड सत्याग्रह को किसान नेता चैनुराम साहू, उदय चंद्राकर, नंदकिशोर यादव, दसरथ सिन्हा, सुधुराम यादव, बंशीराम यादव, सुधुराम पटेल, राधबाई सिन्हा, ललिता सिन्हा, चंद्रवतीन यादव, ललिता साहू, मोहन बाई धीवर आदि ने संबोधित किया। अखण्ड सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता चैनुराम साहू ने कहा कि महासमुंद जिला के सभी अधिकारी तहसीलदार, एसडीएम, जिलाधीश ने महासमुंद जिला को भ्र्ष्टाचार का गढ़ और जंगल राज बना दिया है, जिसके कारण सत्याग्रही किसानों से लेकर व्यक्ति किसानों को कोई न्याय नहीं मिल रहा है।

उदयराम चंद्राकर ने कहा कि उपरोक्त भ्र्ष्टाचार के दोषी लोगों को दंड नहीं मिलेगा तब तक हमारी सड़क और कानूनी स्तर पर चलता रहेगा। नंदकिशोर यादव ने कहा कि करणी कृपा पावर प्लांट के मालिक द्वारा आदिवासी भूमि, काबिल कास्त भूमि, घास भूमि, वन भूमि और किसानों की भूमि को गैर कानूनी ढंग से कब्जा कर उद्योग स्थापित करने के लिए जोर शोर से लगा हुआ है। सत्याग्रही किसान इसके विरुद्ध संघर्षरत हैं।

महासमुंद के नौकरशाह एसडीएम, जिलाधीश से न्याय नहीं मिला तो माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना नही छोड़ेंगे। किसी भी हालत में करणी कृपा पावर प्लांट को यहां से हटाकर ही रहेंगे। किसान मोर्चा ने यह साबित कर दिया कि उद्योग लगाने के लिए बिहारी और पूर्व कांग्रेस विधायक राजकमल सिंघानिया किसानों की जमीन हड़प रहे हैं। न्यायालय में दफा 107, 116 का चालान पेश हुआ है यह किसानों की जीत है। ललिता सिन्हा ने कहा कि चाहे हम लोगों को क्रमिक भूख हड़ताल करना पड़े, चाहे जेल भरो आंदोलन करना पड़े। जब तक भ्र्ष्ट उद्योगपति को यहाँ से खदेड़ नहीं लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। साथ ही साथ उद्योगपति के जितने दलाल नौकरशाह हैं उनको भी चिन्हित कर गांव-गांव उनके खिलाफ हल्ला बोलते रहेंगे।

Share This: