छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अय्याज फकीरभाई तंबोली को केंद्र में बने जॉइंट सेक्रेटरी, जानिए इनके बारें में सबकुछ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अय्याज फकीरभाई तंबोली (बैच 2009) को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) नियुक्त किया है। वर्तमान में वह कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

 

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। तंबोली को यह नई जिम्मेदारी पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है, जो 20 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। वह इस पद पर एम.एस. श्रीकर (IAS, कर्नाटक कैडर, 1999) का स्थान लेंगे।

 

जानिए कौन हैं IAS अय्याज फकीरभाई तंबोली


IAS डॉक्टर तंबोली 2009 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस हैं। उनका जन्म 23 दिसंबर 1981 को हुआ है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी 75 वीं रैंक के साथ क्रैक किया है। छत्तीसगढ़ में उनकी पहली पोस्टिंग बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम में निगम आयुक्त के रूप में हुई। इस दौरान एसडीएम भी रहे। 2013 में हुए दुर्ग जिला पंचायत के सीईओ बने 2014 में उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का एमडी बनाया गया। अप्रैल 16 मे वे पहली बार बीजापुर जिले के कलेक्टर बने। 10 अगस्त 2018 से तंबोली ने बस्तर जिले की कलेक्टरी का प्रभार संभाला। तत्कालीन कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी के विशेष सचिव रहें। बीजापुर में कलेक्टरी के दौरान अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के चलते प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर अय्याज फकीर भाई तंबोली को एकसलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related