CHHATTISGARH : Chaos in the House over gas shortage, 30 Congress MLAs suspended
रायपुर। रायपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत का मुद्दा गुरुवार को Chhattisgarh Legislative Assembly में जोरदार तरीके से गूंजा। शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष Charandas Mahant ने प्रदेश में गैस की कमी और अव्यवस्था का मामला उठाया, जिसके बाद सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में लगातार गैस सिलेंडर की कमी हो रही है और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सरकार की ओर से कहा गया था कि खाड़ी देशों में तनाव का प्रदेश पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अब गैस की किल्लत साफ नजर आ रही है।
इस पर भाजपा विधायक Ajay Chandrakar ने आपत्ति जताई और कहा कि गैस की कीमत और आपूर्ति केंद्र सरकार का विषय है, इसलिए इस पर विधानसभा में चर्चा नहीं हो सकती। इसी बात पर विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया।
विपक्ष का कहना था कि भले ही विषय केंद्र से जुड़ा हो, लेकिन प्रदेश में गैस की कमी से जनता प्रभावित हो रही है, इसलिए इस पर चर्चा जरूरी है। इसी दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ और माहौल काफी गरमा गया।
शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने पहले कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित की। बाद में स्थिति और बिगड़ने पर नेता प्रतिपक्ष समेत करीब 30 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया।

