CHHATTISGARH : युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, LOVE, SEX और धोखा का ऐसा खेल

A case of rape and blackmailing of a girl, such a game of LOVE, SEX and cheating
बिलासपुर। जिले में युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहाँ आरोपी ने पहले लड़की को अपने प्रेमजाल में फसाया। इसके बाद शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाये। इसी दौरान लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर युवती को ब्लैकमेल कर 21 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद और रुपए के लिए दबाव बना रहा था। परिजनों ने जब जरूरत पड़ने पर युवती से रुपए मांगे तो मामला खुला। मामला सामने आने के बाद लड़की के परिजनों ने सरकंडा थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता बिलासपुर के एक कॉलेज में पढाई करती है। इसी दौरान 2019 में उसकी साथ में पढ़ने वाले ओम प्रकाश दुबे से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, और दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर युवती को सीपत रोड स्थित अपने दोस्त के मकान में बुलाया और वहां शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता रहा। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। इसी बीच आरोपी ने लड़की को अपनी माँ से मिलवाने की बात कहकर अपने घृत बुलाया। जब लड़की उसके घर पहुंची तो उसकी मां घर में नहीं थी। इस दौरान आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और मोबाइल से न्यूड VIDEO बना लिया। इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। इसके बाद लड़के ने वीडियो दिखाकर युवती से 25 लाख रुपए की मांग करने लगा। रूपए नहीं देने पर वीडियों को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बात से घबराकर युवती ने घर में रखे 21 लाख रूपए युवक को दे दिये। ये रूपए युवती के पिता को पैतृक जमीन बेचने से मिले थे।
इसी बीच जब पिता को पैसों की जरुरत पड़ी तो उसने बेटी से वापस मांगे। इस पर बेटी ने बात इधर उधर करने लगी। संदेह होने पर पिता ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। इसके बाद युवती अपने पिता के साथ सरकंडा थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी का पता नहीं है। पुलिस उसे तलाश रही है।