क्रिप्टो करेंसी के जरिये छ: माह में डबल रिटर्न का झांसा देकर 20.25 लाख का लगाया चूना, पीड़ित महिला पुलिस की शरण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। ठगों ने अब क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर लाभ का झांसा देकर लोगों को बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर एक महिला से 20.25 लाख रूपए की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने धारा 420,120 बी के तहतअपराध दर्ज किया है।

इस तरह झांसा देकर की ठगी

रायपुर के शांति नगर राम मंदिर के पास रहने वाली कुमारी ललिता सोना( 34) के साथ यह ठगी हुई। ललिता की पिछले वर्ष 1 सितंबर को तेज कुमार पुरी, समीर मिश्र और सत्यवत दुबे ने होटल ट्रीटोन तेलीबांधा में मुलाकात हुई थी। इन्होंने ललिता को क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क मार्केटिंग में निवेश करने का ऑफर दिया। इन लोगों ने अभी निवेश करने पर छः माह में रकम दोगुना वापसी वाली स्कीम बताई। इसे अच्छा ऑफर मान कर ललिता ने निवेश का फैसला किया। तेज, समीर और सत्यवत ने दिसंबर-22 तक चार महीने में ललिता से 20 लाख 25 हजार रूपए वसूले। एक वर्ष बाद भी रिटर्न नहीं आया तो ललिता को ठगी समझ आई। उसने इस मामले में तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related