Trending Nowशहर एवं राज्य

CG “X” POST : सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा की कड़ी निंदा, कहा- आदिवासी समाज का अपमान करना निंदनीय

CG “X” POST: BJP strongly condemned Sonia Gandhi’s statement, said- insulting the tribal society is condemnable

रायपुर। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिए गए बयान को भाजपा ने न केवल आपत्तिजनक बल्कि निंदनीय करार दिया है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न केवल जनजाति समाज की, बल्कि पूरे देश की गौरव हैं। सोनिया गांधी का उन्हें “गरीब” और “बेचारी” कहना कतई स्वीकार्य नहीं है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से जनजाति समाज की प्रगति में बाधा डालने की कोशिश करती रही है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस जानबूझकर आदिवासी समाज को अपमानित करती है, और इस बार भी सोनिया गांधी ने ऐसा ही किया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को हराने की पूरी कोशिश की थी, और जब वह जीत गईं, तो कांग्रेस ने लगातार उनका अपमान किया।

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि जनजाति समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया है, और आदिवासी समाज इस देश की रीढ़ है। पार्टी ने सोनिया गांधी से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है।

Share This: