CG VOTING UPDATE: Deputy CM Arun Sao voted with his family in Bilaspur, appealed to voters to participate in the great festival of democracy.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

अरुण साव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का मतदान करना उसका सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अपने घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की।
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि प्रदेश के 173 नगरीय निकायों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि अटल विश्वास पत्र के तहत भाजपा ने शहरों के समग्र विकास की योजना बनाई है, जिसे जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने मतदाताओं से महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए कमल का बटन दबाने की अपील की और कहा कि इससे प्रदेश के शहर स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनेंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश के 10 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में आज मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और शाम 5 बजे तक चलेगी। मतगणना 15 फरवरी को होगी।
