CG VIDHANSABHA : शराब के साथ ही शराब के खोखा घोटाला, सदन में पूर्वर्ती सरकार पर विधायक अनुज शर्मा का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDHANSABHA: Along with liquor, liquor kiosk scam, MLA Anuj Sharma’s allegation on the previous government in the House

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 11वें दिन बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने शराब के साथ ही शराब के खोखा घोटाला पर प्रश्न उठाया। अनुज शर्मा ने प्रश्नकाॅल में सवाल लगाया था, लेकिन उनके सवाल पर चर्चा नही हो पाई। अनुज शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर शराब और शराब के खोखे के नाम पर आरोप लगाए हुए दावा किया कि पहले की सरकार ने शराब ही नहीं बल्कि उनके खोखे में भी भ्रष्टाचार किया है।

गौरतलब है कि तीन दिन की छुट्टी के बाद आज विधानसभा का 11वां दिन था। आज विधानसभा में डीएमएफ, रेत घाट में अवैध खनन और परिवहन के साथ ही शराब घोटाले पर भी प्रश्न लगाये गये थे। बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए शराब घोटाले के साथ ही शराब के खोखा बिक्री में बड़ पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया।

प्रश्नकाॅल में लगे इस सवाल पर अनुज शर्मा ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार में शराब के खोखे में भी घोटाला किया गया है। उन्होने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार में शराब के खोखो की कम क़ीमत मे बिक्री की गयी। बिक्री के आकड़ों में हर साल ख़ोखे की कीमत घटती गई। बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने इस पूरे मामले पर बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। हालाकि प्रश्नकाल में लगे इस सवाल पर विधानसभा में चर्चा नही हो सका।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related