Trending Nowखेल खबरशहर एवं राज्य

CG POLITICS : महतारी हुंकार रैली भाजपा का नाटक, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

CG POLITICS: Mahatari Hunkar Rally BJP’s drama, Congress made big allegations

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी द्वारा महतारी हुंकार रैली निकाली जाएगी, जिसमे में 4 हजार महिलाएं शामिल होने की सम्भावना है। आज दोपहर 3 बजे एकात्म परिसर से स्कूटी रैली निकाली जाएगी। हर विधानसभा से 1 हजार महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है और वही 11 नवम्बर को बिलासपुर में भी महतारी हुंकार रैली निकाली जाएगी।

बता दे की महिला अपराध, शराबबंदी, रेडी टू इट के निजीकरण के खिलाफ यह रैली निकाली जा रही है। रायपुर भाजपा महिला मोर्चा स्कूटी रैली निकालकर हुंकार रैली को संदेश देंगी। इस पूरे मामले पर लगातार भाजपा व कांग्रेस आपने सामने दिखे, जहां एक तरफ प्रदेश की बीजेपी मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा की महतारी हुंकार रैली का पोस्टर जारी करते हुए कहा की पोस्टर की टैग लाइन में माताओं-बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो सरकार, महिला उत्पीड़न से लेकर यौन अपराध का ज़िक्र, शराब की होम डिलीवरी का विरोध, कमीशनखोरी का ज़िक्र, महिला समूहों को कर्ज माफ़ का झूठा वाद का उल्लेख किया गया है।

तो वही कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने जवाब देते हुए कहा की जो गरजते है ओ बरसते नहीं। भाजपा महिला मोर्चा सिर्फ नाटक कर रही है। राजनीति में नंबर बढ़ाने के लिये कर रही है। महिलाओं के सुख-दुख से इन लोगों की कोई वास्ता नहीं। उन्होंने आगे कहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 साल में मीना खल्को, हिडमा की बलात्कार करके सुरक्षा कर्मियों के द्वारा हत्या कर दी जाती है तब इनकी हुंकार कहाँ चली गई थी? झलियामारी कांड में 6 से 14 वर्षीय बच्चियों के साथ सरकारी आश्रमों में दुराचार होता था महीनों तक कार्यवाही नहीं होती थी तब इनकी हुंकार कहाँ चली गई थी? जब राजधानी रायपुर में एक महिला कांस्टेबल के साथ दुराचार हो जाता है और कई दिनों तक अपराध दर्ज नहीं होता था तब भारतीय जनता पार्टी के महिलाओं का हुंकार कहां चली गई थी?

Share This: