Trending Nowशहर एवं राज्य

CG POLITICS BREAKING : महापौर, 6 पार्षद और 2500 कार्यकर्ता सीएम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल

CG POLITICS BREAKING: Mayor, 6 councilors and 2500 workers join BJP in presence of CM

जगदलपुर। आज शाम जगदलपुर में जहां भूपेश बघेल जगदलपुर में चुनावी सभा करने आ रहें है। इससे ठीक पहले सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में 2500 कार्यकर्ता के साथ साथ 6 पार्षदों और महापौर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जगदलपुर से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।

बता दें कि शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीबन 1500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और 6 पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।

 

 

Share This: