CG PANCHAYAT ELECTION VOTING 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डाला वोट, परिवार संग किया मतदान

CG PANCHAYAT ELECTION VOTING 2025: Chief Minister Vishnudev Sai cast his vote in the three-tier Panchayat elections, voted with his family.
जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बगिया के मतदान केंद्र क्रमांक-45 में वोट डाला। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान संपन्न किया।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार संग सेल्फी जोन में तस्वीरें खिंचवाईं और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी का संदेश दिया।
मतदान के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा चरण
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विभिन्न जिलों में मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।