Trending Nowशहर एवं राज्य

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE : गरियाबंद में भाजपा की हैट्रिक, कांकेर और पटना में भगवा लहर, कई नगर पंचायतों में भाजपा का दबदबा

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE: BJP’s hat-trick in Gariaband, saffron wave in Kanker and Patna, BJP’s dominance in many Nagar Panchayats.

रायपुर। गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने कांग्रेस के गेंदलाल सिन्हा को 164 वोटों से हराया। यादव को कुल 3422 वोट मिले, जबकि गेंदलाल सिन्हा को 3258 मत मिले। इस जीत के साथ भाजपा ने गरियाबंद में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।

मनेंद्रगढ़ में भाजपा की जीत, आमदी और नगरी में भी कमल खिला –

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव ने कांग्रेस की प्रभा पटेल को हराया।

आमदी नगर पंचायत में भाजपा की प्रत्याशी ज्योति साहू ने जीत दर्ज की। भाजपा को 11 पार्षद, कांग्रेस को 4 पार्षद मिले।

नगरी नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने जीत हासिल की। यहां भाजपा को 11 पार्षद, कांग्रेस को 3, और 1 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

भखारा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी ज्योति जैन विजयी रहीं। यहां भाजपा को 12 पार्षद, जबकि कांग्रेस को 3 पार्षद मिले।

कांकेर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा –

कांकेर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने 3813 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा ने पहली बार यहां पर कब्जा जमाया है, जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

गौरेला-पेंड्रा में अलग-अलग नतीजे –

गौरेला नगर पालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे ने जीत दर्ज की।

पेंड्रा नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान विजयी रहे।

कोरिया जिले के पटना नगर पंचायत में भाजपा की जीत –

नगर पंचायत पटना में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह ने 105 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।

बिलासपुर और रायगढ़ में भाजपा की बढ़त –

बिलासपुर नगर निगम के 70 में से 61 वार्डों में भाजपा आगे चल रही है।

रायगढ़ नगर निगम के 46 वार्डों में से 30 पर भाजपा और 11 पर कांग्रेस आगे है।

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन बेहद प्रभावी रहा, जहां कई स्थानों पर उसने कांग्रेस से सत्ता छीन ली। वहीं, कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बड़ा उलटफेर किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

advt-june2025
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: