CG NEWS: भाजपा नेत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: रायपुर. अंबिकापुर के अग्रसेन वार्ड में पुराने रंजिश के चलते फैंसी स्टोर की दुकान में आग लगाने भाजपा की बहुचर्चित नेत्री उमा उर्फ मीरा पांडेय ने 28 हजार की सुपारी देकर तीन बदमाशों से इसे अंजाम दिया था. सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने अब भाजपा की नेत्री को मुख्य साजिशकर्ता मान गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है.

अग्रसेन वार्ड निवासी प्रकाशचंद्र पांडेय के द्वारा वार्ड में ही सर्वेश्वरी सौंदर्य प्रसाधन दुकान का संचालन किया जाता है. घटना दिवस 24 दिसंबर 2024 को अज्ञात लोगों ने दुकान में डीजल डाल मशाल से आग लगाई थी. जिससे दुकान के शटर और कांच के दीवार के बीच रखा सारा सामान जलने के साथ कांच भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी. व्यवसायी के द्वारा इस घटना की शिकायत कोतवाली में किए जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की पड़ताल की जा रही थी. इसी बीच बदमाशों ने पुनः 3 जनवरी को दुकान में आग लगा शटर को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था. दुकान में एक सीढी भी छोड़ा गया था.

पुलिस ने जब सीसी टीवी फुटेज की जांच शुरू की तो एक नकाबपोश संदिग्ध सीढ़ी लेकर दुकान की ओर जाता नजर आया. जबकि वहीं सीढ़ी दुकान में छोड़ा गया था. सीसीटीवी फुटेज में प्रमुख सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने जब शहर के अन्य मार्गों और चौराहों पर लगे कैमरे की जांच की तो बदमाश की पहचान हो गई. जिसके आधार पर पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तब आगजनी की घटना पर से पर्दा उठ गया और उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को पकड़ जेल भेजा गया था जबकि पकड़े गए आरोपियों के बयान के अनुसार मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेत्री फरार थी. जिसे कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई. आरोपी भाजपा नेत्री के खिलाफ धारा 326 (जी) और 61 (क), 49 बीएएस के तहत कार्रवाई की गई है. कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह परिहार, स्पेशल टीम प्रभारी विवेक पाण्डेय, एएसआई देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, अमित विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, राहुल सिंह, संजीव चौबे, दीपक दास, विवेक राय, रमन मण्डल, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह सक्रिय रहे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related