CG NEWS: One day old newborn found lying near Gauthan, parents threw it away?
महासमुंद। नेशनल हाईवे 353 बेलसोंडा गौठान के पास आज एक दिन का नवजात पड़ा मिला। उपसरपंच ने ग्रामीणों की मदद से हेल्पलाइन बुलाकर नवजात को मेडिकल कॉलेज महासमुंद में सुरक्षित पहुंचाया। नवजात की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दे कि जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बेलसोंडा में गौठान के पास एक दिन के नवजात शिशु को अज्ञात लोग रखकर चले गये थे। बुधवार सुबह उक्त शिशु पर गांव वालों की नजर पड़ी तो तत्काल उपसरपंच हुलसी चंद्रकार ने उठाया और ग्रामीणों की मदद से हेल्पलाइन बुलाकर बच्चे को मेडिकल कॉलेज महासमुंद स्थित चाइल्ड वार्ड में सुरक्षित पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने बच्चे का हेल्थ चेक किया और इलाज शुरू किया। बहरहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। गांव वालों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

