CG NEWS: पीएम मोदी के रायपुर दौरे के बीच सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत, मचा हड़कंप 

Date:

CG NEWS: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजधानी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था।

इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कांकेर में पदस्थ 51 वर्षीय प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। विभागीय स्तर पर घटना की जांच की जा रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related