Trending Nowशहर एवं राज्य

CG NEWS : कांग्रेस में झारखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद मारपीट

CG NEWS: Fighting in Congress after defeat in Jharkhand assembly elections

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबाद की तीन सीटें झरिया, बाघमारा और धनबाद कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामनाकरना पड़ा। इसे लेकर धनबाद के उत्सव भवन में हार की समीक्षा बैठक रखी गई थी। पदाधिकारी हार की समीक्षा के लिए पहुंचे थेलेकिन खुद ही उलझ पड़े। इसके बाद दोनों के बीच जमकर लातघूंसे चले। दोनों के बीच मारपीट की घटना वहां लगे CCTV में कैद होगई।

वहीं घटना के बाद पार्टी के एक पदाधिकारी मामला दर्ज कराने के लिए सदर थाना भी पहुंच गए। हालांकि मानमनौवल कर औरसमझाकर उन्हें वापस बुला लिया गया। अब पार्टी स्तर पर मामले का निपटारा करने की बात कही जा रही।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक को 56 विधानसभा सीटों परजीत मिली है। झारखंड की नई हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस ने डिप्टी सीएम पद मांगा था लेकिन बात नहीं बनी। जेएमएम ने डिप्टीसीएम पद देने से इनकार कर दिया तो पार्टी चार मंत्री पद की मांग पर गई।

कांग्रेस चार मंत्री पद के लिए तोलमोल में जुटी है लेकिन झारखंड विधानसभा की ताजा तस्वीर को देखते हुए यह भी मुश्किल माना जारहा है। कांग्रेस के नेता जेएमएम से तोलमोल करने में जुटी है लेकिन पार्टी की बार्गेन पावर को देखते हुए चर्चा तो यह तक शुरू हो गई हैकि झारखंड में भी कांग्रेस का हाल जम्मू कश्मीर वाला हो गया है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है, इसे समझने से पहले ये जान लेना भीजरूरी है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का क्या हाल हुआ?

birthday
Share This: