CG NEWS: दुर्ग की नीलिमा साहू बनीं IAS अधिकारी, बिहार कैडर में मिली नियुक्ति

Date:

CG NEWS:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छोटे से गांव मतवारी की रहने वाली नीलिमा साहू ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से वह कर दिखाया है, जिसका सपना न जाने कितने युवा देखते हैं। 45 वर्षीय नीलिमा साहू को केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद बिहार कैडर में IAS अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

नीलिमा की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे दुर्ग जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अथक परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलिमा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि उम्र कभी भी सपनों के आड़े नहीं आती। उनकी कहानी अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

परिजनों ने नीलिमा की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज सेवा और प्रशासन के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प लिया था, जो अब साकार हो गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related