Trending Nowशहर एवं राज्य

CG NEWS : ‘क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? हिम्मत है तो देश का नाम चेंज करके दिखाओ,’ केजरीवाल की भाजपा को ललकार

CG NEWS: Arvind Kejriwal gave 10 guarantees, BJP should change the name of India, challenged from Lalbagh..

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत बस्तर से कर दी है। अरविंद केजरीवाल लालबाग सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी व कांग्रेस की सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। लालबाग में आयोजित जनसभा को विशाल बनाने के लिए संभाग के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अरविंद केजरीवाल की सभा शुरू होने के बाद तेज बारिश होने लगी लेकिन लोग सिर पर कुर्सी रखकर केजरीवाल की सभा में मौजूद रहे।

https://x.com/AamAadmiParty/status/1703031560994230280?s=20

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रैली संबोधन के दौरान कहा कि ‘आप’ सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू करेगी। 75 साल में सबकी तरक्की हो गई लेकिन आदिवासी समाज पिछड़ा हुआ है। सबकी नजर जल जंगल जमीन पर रहती है। सरकार बनने के एक महीने के अंदर पेसा कानून लागू किया जाएगा और ग्राम सभा को सभी अधिकार दिए जाएंगे।

पीएम की रणनीति एक देश एक दोस्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन नहीं होना चाहिए बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए जैसी अमीर के बच्चों को शिक्षा मिलती है। वैसे ही गरीब के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए। किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों को वैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। वन नेशन वन स्वास्थ्य मिलना चाहिए। जैसा अमीरों को इलाज मिलता है। वैसे ही गरीबों को भी मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ वालों आप भी एक मौका ‘आप’ को देकर देखो। आप इन दोनों पार्टियों को भूल जाओगे। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक देश एक दोस्त की रणनीति बना कर अपना काम कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने दी दस गांरटी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनते ही 3 महीने में बिजली मुफ्त कर देंगे। वहीं बस्तर की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बस्तर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को काम करना आता है, राजनीति नहीं। आप पार्टी काम की राजनीति पर विश्वास करती हैं। हमने दिल्ली और पंजाब में काम किया इसलिए हमें लोग पसंद करते हैं।

इंडिया का नाम बदलकर दिखाए बीजेपी

वहीं, भाजपा को घेरते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। जिससे बीजेपी वाले बौखला गए हैं। 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया पर आपका पैतृक अधिकार नहीं है। इंडिया हमारे दिल में बसता है। भारत हमारे दिल में बसता है। किस-किस के दिल से इंडिया निकालोगे। साथ ही उन्होंने आई लव इंडिया और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम हिंदुस्तान से प्यार करते हैं। केजरीवाल ने बीजेपी को चैलेंज किया कि हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाए। पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया जैसे प्रोग्राम चलाते थे। अपोजिशन वालों ने इंडिया नाम रख लिया तो अब कह रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली और पंजाब के लोग दुखी थे। दिल्ली के लोगों ने दोनों पार्टी को हटाकर नई पार्टी को मौका दिया। पंजाब के लोगों को दिल्ली की खुशहाली समझ आई तो उन्होंने पंजाब में भी ‘आप’ को मौका दिया। उन्होंने कहा कि हमारी देखादेखी आजकल भाजपा-कांग्रेस वाले भी गारंटी दे रहे हैं, लेकिन केजरीवाल की गारंटी ही असली गारंटी है बाकी सब फर्जी है।

Share This: