CG ILLEGAL TREE CUTTING : कांकेर में अवैध पेड़ कटाई का खुलासा, 5000 पेड़ गिरे, कार्यवाही पर सवाल

CG ILLEGAL TREE CUTTING: Illegal tree cutting exposed in Kanker, 5000 trees felled, questions raised on action
कांकेर, 25 अगस्त 2025। एक तरफ पूरे देश और प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांकेर जिले के ग्राम कच्चे (आरी डोंगरी) क्षेत्र से गंभीर मामला सामने आया है। यहां लगभग 5000 पेड़ों की अवैध कटाई का खुलासा हुआ है।
जांच के दौरान उपवन मंडल अधिकारी ने स्वयं रिपोर्ट में लिखा कि बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई की गई है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक भी पहुंचाई गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार “मां के नाम पेड़” जैसे अभियान से हरियाली और वनों का संवर्धन करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी अवैध कटाई के बाद भी चुप्पी साध ली गई है।
प्रदेश की जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर क्यों जंगलों को नष्ट करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही? क्या पर्यावरण संरक्षण केवल कागजों तक सीमित है?
यह मामला जंगलों की सुरक्षा और वन विभाग की कार्यप्रणाली दोनों पर ही गंभीर सवाल खड़ा करता है।