CG CRIME: गौठान में 14 मवेशियों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई,एक महीने की जांच के बाद सरपंच  गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: जांजगीर-चांपा। ग्राम सलखन गौठान में 14 मवेशियों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच लगभग एक महीने से जारी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की।

गौठान में मवेशियों की सामूहिक मौत के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गंभीर चिंता का माहौल बन गया था। जांच के दौरान कई पहलुओं का परीक्षण किया गया, जिसके बाद सरपंच की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

सरपंच रामकृष्ण कश्यप के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणि सिदार के निर्देशन में की गई।

ग्राम सलखन में इस घटना को लेकर ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश है और गौठान प्रबंधन की निगरानी एवं जवाबदेही को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related