CG CHILD RAPE : 3 साल की मासूम से दरिंदगी, 14 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, बाल कल्याण समिति ने पुलिस पर उठाए सवाल

Date:

CG CHILD RAPE : 3 year old innocent raped by a 14 year old minor, Child Welfare Committee raises questions on police

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़। CG CHILD RAPE फरसपाल थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने पड़ोस में रहने वाली मात्र 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। यह शर्मनाक घटना 13 मई की रात की है, जब बच्ची के माता-पिता विवाह समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। मासूम बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसे गुरुवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

परिवार जैसा था रिश्ता, बना दरिंदगी की वजह

CG CHILD RAPE थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास के अनुसार, आरोपी नाबालिग अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता था और उसे परिवार का सदस्य जैसा मानते थे। बच्ची के माता-पिता की गैरमौजूदगी में आरोपी ने इस घृणित वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी भेजा गया बाल संरक्षण गृह

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया। उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

बाल कल्याण समिति ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

CG CHILD RAPE इस संवेदनशील मामले में बाल कल्याण समिति ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। समिति की अध्यक्ष बबीता पांडे, सदस्य डॉ. निर्मला साहू और श्याम सिंह ठाकुर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने समिति को कोई जानकारी नहीं दी। यह बच्चों से जुड़े मामलों में गंभीर लापरवाही मानी जाती है।

क्या बोले समिति के सदस्य?

CG CHILD RAPE समिति सदस्यों ने कहा कि ऐसे मामलों में बाल संरक्षण अधिनियम के तहत समिति को तत्काल सूचित किया जाना चाहिए, ताकि पीड़िता को समय पर न्याय और संरक्षण मिल सके। समिति ने इस पूरे प्रकरण की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Constable suspended: रिश्वत मांगते आरक्षक का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Constable suspended: रायगढ़। सिटी कोतवाली रायगढ़ में पदस्थ आरक्षक...

आसमानी ‘आफत’ से हिमाचल में 535 सड़कें बंद, मनाली-शिमला में लंबा जाम

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर...