CG BREAKING : पारिवारिक कार्यक्रम से लौटे रहे परिवार को ट्रेक्टर ने कुचला, दंपति की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Tractor crushes family returning from family function, couple dies

कोरबा। कोरबा में रफ्तार के कहर ने एक दंपति की जान ले ली। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे शख्स की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही गंभीर रूप से घायल पत्नी ने मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

सड़क दुर्घटना का मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कटघोरा थानांतर्गत आंछी दादर ग्राम में इतवार सिंग का परिवार निवास करता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ ग्राम पहाड़ गांव पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात के वक्त वह वापस अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान भाटागांव के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को चपेट में लेकर कुचल दिया।

इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे इतवार सिंग की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी और बच्चे को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related