Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : हठ में अड़े कर्मचारी, अपनी हड़ताल रखेंगे जारी, बैठक में नही निकला निर्णय …

CG BREAKING: The stubborn employees will continue their strike, the decision was not taken in the meeting …

रायपुर। कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। मुख्यमंत्री की अपील के बाद आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में हड़ताल के सभी अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में फेडरेशन ने हड़ताल में शामिल सभी संगठनों के साथ चर्चा की और उनके सुझाव भी लिये। कर्मचारी में अलग-अलग बिंदुओं पर हुई चर्चा के बाद कर्मचारी अधिकारी फेरेशन ने हड़ताल में डटे रहने का फैसला लिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल अपील कर कर्मचारियों को हड़ताल से वापस लौटने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि हड़ताल की वजह से जनता को जरूरी कामों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्तीय स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार आगे भी कर्मचारी हित में फैसला लेती रहेगी।

बता दें कि 22 अगस्त से प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता और गृहभाड़ा भत्ता को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है। राज्य सरकार ने पिछले दिनों निर्देश जारी कर कहा भी था कि जो भी कर्मचारी 2 सितंबर तक काम पर लौटेंगे उन्हें 5 दिवसीय हड़ताल अवधि को अवकाश स्वीकृत करते हुए वेतन का भुगतान किया जायेगा।

Share This: