Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : नामांकन दाखिल करने के लिए 15 अप्रैल को भाजपा और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

CG BREAKING: Show of strength by BJP and Congress on April 15 to file nominations

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे अहम लोकसभा सीटों में से एक सीट राजधानी रायपुर की है। रायपुर लोकसभा सहित तीसरे चरण के 7 लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूरे दम-खम के साथ 15 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं।

सीएम साय होंगे शक्ति प्रदर्शन में शामिल –

भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे।

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व सीएम बघेल और दीपक बैज –

दोनों पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन में जोश और उत्साह से कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे। एक ही दिन दोनों पार्टी के शक्ति प्रदर्शन होने जा रही है। इसमें बड़ी रैली निकाल कर दोनों प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान किसी प्रकार से गर्मा-गर्मी का महौल ना बने इसके लिए कलेक्टोरेट परिसर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

Share This: