chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : बस्तर में माओवादी मुद्दे पर सियासत गरमाई, भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

CG BREAKING: Politics heats up on Maoist issue in Bastar, BJP launches a big attack on Congress

रायपुर, 25 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की सियासत में माओवादी मुद्दा फिर से गर्मा गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस का हाथ माओवादियों और आदिवासियों के हत्यारों के साथ है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि अगर सलवा जुडूम संस्था चलती रहती तो माओवादी समस्या अब तक खत्म हो जाती। उन्होंने कांग्रेस के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि सलवा जुडूम को बंद करने का उनका फैसला देश के लिए चिंताजनक है।

भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह आपत्तिजनक है। साथ ही कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्टाचारों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले से लेकर शराब और पीएससी घोटाले तक कई मामले कांग्रेस की नीतियों की पोल खोलते हैं।

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस की नीतियों ने प्रदेश की भोली-भाली जनता को नशे और भ्रष्टाचार में धकेल दिया। वहीं, माओवादी समस्या पर कांग्रेस की भूमिका हमेशा सवालों के घेरे में रही है।

Share This: