CG BREAKING : 36 कर्मचारियों को नोटिस जारी, 3 दिनों में मांगा गया जवाब

Date:

CG BREAKING: Notice issued to 36 employees, reply sought in 3 days

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म हो चुका है। ऐसे में अब कर्मचारी पूरी तरह से आराम के मूड में दिख रहे हैं। कई जगह पर दफ्तर खाली नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई जगह पर कामकाज बिल्कुल ठप हो गया है। इस बीच कोंडागांव में कलेक्टर के निर्देश पर इंस्पेक्शन किया गया जिसमें कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले।

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर चित्रकान्त चार्ली ठाकुर ने जिला मुख्यालय के कई कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर जिला मुख्यालय के कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तय समय के बाद भी कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे, तो वही कई जगह पर कर्मचारी दफ्तर आए तो जरूर लेकिन वो काम के लिए दफ्तर में मौजूद ही नहीं थे। कई कर्मचारी जहां देर से दफ्तर आए, तो कई बिना छुट्टी के ही ऑफिस नहीं पहुंचे। इसके बाद लापरवाह 36 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया।

36 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब मांगा गया है। जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें जल संसाधन विभाग के 6, शिक्षा विभाग के BEO कार्यालय के 10 एवं जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कार्यालय के 20 कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। अपर कलेक्टर ने कहा है कि नोटिस का जवाब आने के बाद इन तमाम कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि लापरवाही की वजह से आम लोगों के कामकाज बहुत प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में इन लापरवाही को आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related