CG BREAKING : छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

CG BREAKING : No-confidence motion passed against Chhuria Nagar Panchayat President
राजनांदगांव। कांग्रेस की छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी और खींचतान के बीच आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव के सम्मेलन मे आज कांग्रेसी के बागी पार्षदो ने निर्दलीय पार्षदो के साथ खुलकर सहयोग करते हुए खुलकर मतदान कर काँग्रेस अध्यक्ष को अपदस्थ कराने मे अन्ततः दस पार्षद कामयाब हो गए। वर्तमान मे छुरिया नगर पंचायत में कांग्रेस के सात सदस्य व आठ निर्दलीयसदस्य पार्षद है।
छुरिया नगर पंचायत मे कांग्रेस की राजकुमारी सिन्हा के पदस्थ होने के तीन साल में कई बार कांग्रेस पार्षद व अन्य निर्दलीय पार्षद कीनाराजगी को कांग्रेस संगठन व स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष ने हमेशा हल्के मे लिया ।नगर पंचायत छुरिया द्वारा दुकानो के आंबटनतथा अन्य मामलो मे पार्षदो द्वारा अपनी सुनवायी न होने से वह नाराज थे।इसकी झलक आये दिन समाचार पत्रो के माध्यम से नजर भी आ जाती थी। इसके बाद भी कांग्रेस का छुरिया तथा जिले का संगठन उस असंतोष को दबाने मे कामयाब नही रहा ।वही सत्ता मेहोने के बाद भी निर्दलीय पार्षदो को भी मनाने मे कांग्रेस कभी सफल नही रही।
वही छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा के नगर पंचायत छुरिया के उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसे हटाने मेकामयाब रही। इससे भी नाराज पार्षदो में असन्तोष बढता गया। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा के कांग्रेस पार्षदो कोसाथ नही लेकर चलने तथा सुनवायी नही होने के साथ क्षेत्रीय विधायक छन्नी साहू से भी मतभेद व विवाद की जमकर चर्चा रही। इधरलगभग दो माह पहले कांग्रेस पार्षदो के सहयोग से निर्दलीय पार्षदो ने कलेक्टर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिले केकांग्रेस के दिग्गज नेताओ के लगातार प्रयास के बाद तथा उनकी लगातार उपस्थिति व मानमनौव्वल के बावजूद कांग्रेस के नाराजपार्षदो का असंतोष नही थमा ।
आज सोमवार को पीठासीन अधिकारी व डोगरगांव एसडीएम आरएस नायक की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन छुरिया नगरपंचायत मे आयोजित किया गया था। पन्द्रह सदस्यीय नगर पंचायत में सभी पार्षदो ने आज मतदान किया। नाराज ग्यारह मे दस पार्षदोने नगर पंचायत छुरिया राजकुमारी सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में खुलकर मतदान किया ।केवल पांच पार्षदो ने मतदान राजकुमारी सिन्हा के पक्ष व समर्थन में मतदान किया। इस तरह पन्द्रह सदस्यीय पंचायत मे 10 सदस्यो के भारी विरोध सेकुर्सी बचाने मे अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा असफल रही।
ऐसे असन्तोष का असर आने वाले क्षेत्र के विधानसभा चुनाव में नजर आने से इंकार नही किया जा सकता।हालांकि आज नगर पंचायतअध्यक्ष की कुर्सी से हटने के बाद कांग्रेस से जुडी राजकुमारी सिन्हा व उनके पति पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य मनोज सिन्हा केसाथ देवर तरूण सिन्हा के राजनीतिक ताकत पर फर्क पड सकता है।
छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हटाने पर पूर्व मे भाजपाई व वर्तमान मे सकियभूमिका निभा रहे निदलीय पार्षद सलमान खान , उपाध्यक्ष मनोज यादव व अन्य कई पार्षद खुश नजर आये। सभी एक दूसरे को गुलाललगाकर मिठाई बांटकर फटाके फोडते नजर आये।इन पक्तियो के लिखे जाने तक छुरिया नगर में पार्षदो ने डीजे निकालकर अन्य लोगोके साथ जश्न मनाने की तैयारी मे लगे रहे। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी ने कहा कि हमने कईबार मीटिग कर कांग्रेसी पार्षदो को समझाइश दी है।उसके बाद भी बगावत करने वाले कांग्रेस पार्षदो को चिन्हाकित कर मामले की समीक्षा कर दोषियो के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी ।इस चुनाव में कही न कही क्षेत्रीय विधायक की भूमिका पर भी सवाल उठने की चर्चा है। इस सम्बन्ध मे विधायक छन्नी साहू व अपदस्थ नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा से उनके मोबायलपर सम्पर्क किया गया तो कई बार काल लगाने पर उन्होंने रिसीव नही किया।
इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी छुरिया नगर पंचायत सचिन गुप्ता, कांग्रेस से पर्यवेक्षक राजेन्द्र साहू,जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी , छुरिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन,खुज्जी विधायक छन्नी साहू, पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश यादव तथाभाजपा से सांसद प्रतिनिधि रोमी भाटिया उपस्थित थे।