CG BREAKING: Kawardha police busted a big ganja smuggling racket, 334 kg ganja seized
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कवर्धा पुलिस ने बड़े गांजा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ट्रक से करीब 334 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से तस्करी कर लाए जा रहे इस गांजे को छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचाया जाना था। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग पांच करोड़ बताई जा रही है। बतादें कि चार दिन में कवर्धा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। चार दिन पहले भी कवर्धा पुलिस ने करोड़ों रुपये के गांजे को पकड़ा था।
दरअसल, पुलिस ने कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में ट्रक से करीब 334 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय चिल्फी थाना क्षेत्र में एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया, उसमें सवार व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही थी।
पूछताछ करने पर ट्रक में सवार लोग घबरा गए ओर गोलमोल जवाब दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में रखे अरहर दाल की बोरियां रखी थी, टीम ने बोरियों के अंदर जांच की तो गांजा मिला। पुलिस ने ट्रक में रखे अरहर की बोरियों में 334 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग पांच करोड़ है।
