CG BREAKING: Instructions of SSP Santosh Singh, now policemen themselves will have to follow the rules, otherwise..
रायपुर। कानून का पालन कराने वाले पुलिसकर्मियों को अब खुद भी नियमों का पालन करना होगा। रायपुर SSP संतोष सिंह ने इसे लेकर कड़ा निर्देश जारी कर दिया है। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों को लेकर एसएसपी ने निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मियों को भी हेलमेट पहनकर ही बाइक या दोपहिया चलाना होगा।
वहीं चार पहिया वाहन चलाने वाले पुलिस जवानों को सीट बेल्ट भी अनिवार्य रूप से बांधना होगा। रायपुर एसएसपी ने इसे लेकर कड़ा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि कोई अफसर या पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पक़ड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ चलानी कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।
