CG BREAKING: Headmistress of Balak Ashram School suspended
जशपुर। जिले के शासकीय प्राथमिक पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम शाला के प्रधान पाठिका रीमा टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है। पाठिका ने स्कूल के बच्चों को भूखे पेट रखकर उनसे विद्यालय के बाहर जमा ईंट, रेत और मिट्टी उठवाया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्रधान पाठिका को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं देने पर प्रधान पाठिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड लार दिया गया है।
CG BREAKING: Headmistress of Balak Ashram School suspended
