CG BREAKING : ट्रांसपोर्टरों, ड्राइवर और कर्मचारियों को जीएसटी का नोटिस, विधानसभा चुनाव से जुड़ा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: GST notice to transporters, drivers and employees, matter related to assembly elections

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को बांटे जाने वाले सामग्रियों के आवागमन व संग्रह पर जीएसटी विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भनपुरी व रावांभाटा के गोडाउन में मिले साइकिल, कपड़े, सोलर फ्लैश लाइट की जांच में तेजी से की जा रही है। इस संबंध में पूछताछ के लिए ट्रांसपोर्टरों, ड्राइवर व उनके कर्मचारियों को अगले 10 दिन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभाग को इसके निर्देश दिए गए है कि वह चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने वाली सामग्रियों पर नजर रखें। इसी क्रम में सेंट्रल जीएसटी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब विभाग की नजर जीएसटी चोरों के साथ ही इस तरह की सामग्रियों पर भी रहेगी और आने वाले दिनों में और भी क्षेत्रों में जांच की तैयारी है।

इस संबंध में होगी पूछताछ –

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारियों व ड्राइवर से होने वाली इस पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि आखिर यह सामग्री किसकी है और इसे क्यों मंगाया गया था। इस प्रकार की सामग्रियों को मंगाने के पीछे क्या उद्देश्य था। इन सामग्रियों का खपत कहां होना था। इस माल का भंडारण आखिर किस मकसद से किया जा रहा था।

कार्रवाई के लिए तीन टीमों का गठन –

गौरतलब है कि जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई पिछले सप्ताह 26 सितंबर को रावांभाटा व भनपुरी स्थित गोडाउन में की गई थी। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग ने इसके लिए तीन टीमों का गठन भी किया है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर कमिश्नरेट के आयुक्त मोहम्मद अबू समा के निर्देशन में इन टीमों का गठन हुआ है।

आयकर विभाग भी रखेगी कड़ी नजर –

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग द्वारा इन दिनों कड़ी नजर रखे हुए है। आने वाले कुछ दिनों में विभाग द्वारा एक टोल फ्री नंबर भी जारी करने की तैयारी है,इसमें शिकायत भी की जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के पांचों संभागों में कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related