Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा पत्र, दिवंगत शिक्षाकर्मियों से जुड़ा गंभीर मामला ..

CG BREAKING: Former CM wrote a letter to Chief Minister Bhupesh Baghel, serious matter related to late education workers ..

रायपुर। दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियों की अनुकंपा मांगों को अब कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का साथ मिला है। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिकर दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के संदर्भ में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। दरअसल अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे के नेतृत्व में कुछ दिन पहले एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिला था।

माधुरी मृगे ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अपनी मांगों और हो रहे प्रदर्शन की जानकारी दिग्विजय सिंह को दी, जिसके बद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। सीएम को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा किमैदानी, वनांचल, संवेदनशील व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देते हुए सेवा अवधि में दिवंगत होने वाले शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किये जाने का निवेदन किया है। उल्लेखित मांग पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधितों को समुचित निर्देश प्रदान करें।

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: