CG BREAKING : नक्सल पुनर्वास नीति का फार्म जारी, डिप्टी सीएम ने नक्सलियों से मांगे सुझाव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Form of Naxal rehabilitation policy released, Deputy CM asked for suggestions from Naxalites

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुधवार को रायपुर में नक्सल पुनर्वास नीति का फार्म जारी किया है। जहां उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार नक्सलियों पुनर्वास की नई नीति तैयार करेगी। हमने फार्म के जरिये उन्होंने नक्सलियों से उनके सुझाव मांगे हैं। माओवादी बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं। हमनें मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी कर सुझाव मांगे हैं।

डिप्टी सीएम शर्मा इसके बाद जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि, सरकार के साथ-साथ समाज भी मिलकर काम करे। कोई भी हो समाज का हो उनसे उनसे मिलकर चर्चा करे। नक्सलियों के पुनर्वास की चिंता निसंदेह ही सरकार को करनी पड़ेगी। उसके लिए हमनें फार्म जारी किया है। जो पत्रकार साथी अंदर जातें हैं रिपोर्टिंग के लिए वो इसे लेकर जाएं। इसमें गूगल फार्म, ईमेल आईडी दिए गए हैं। नक्सली जिनको आत्मसमर्पण करना हैं वो बताएं कि, वो पुनर्वास में क्या चाहते हैं।

पहले भी नक्सलियों को दे चुके हैं संवाद का न्यौता

आपको बता दें कि, इससे पहले भी गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि, पिछले पांच सालों में नक्सलियों से कोई संवाद नहीं हुआ और न ही कोई ठोस कार्यवाही हुई है। लेकिन मैं आज भी कह रहा हूं कि, हमारी सरकार के साथ बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं। उन्होंने आगे कहा कि, नक्सली भी हमारे प्रदेश के नौजवान हैं, उनसे बातचीत के लिए हमारे दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं। जिस तरह से बात करना है करें, लेकिन आईडी ब्लास्ट करना या गला रेत देना ये सब खत्म करना चाहिए। भाजपा सरकार में नक्सली गतिविधि बढ़ने का मतलब यह है कि, नक्सलियों में बौखलाहट है। उनको समझ में आ गया है कि, अब उनके साथ क्या होने वाला है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related