Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : 16 लाख की ईनामी महिला नक्सली ढ़ेर, जवानों पर थी नजर, जमकर हुई गोलीबारी

CG BREAKING: Female Naxalites with a reward of 16 lakhs, eyes were on the soldiers, there was fierce firing

पखांजुर। महाराष्ट्र्-छत्तीसगढ़ राज्य के सीमा से करीब 10 किलोमिटर दूर टेकामेटा वनक्षेत्र के इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मारा गया है वहीं एक घायल है। बता दें कि, नक्सली बड़े पैमाने में जवानों को घात पहुंचाने के लिए इक्कटा हूए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, टेकामेटा वनक्षेत्र में जवान सर्चिग पर निकले थे। उसी दौरान ये मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही अंदाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने सबसे पहले नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने का आवाहन किया। फिर भी नक्सलियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। ये मुठभेड़ करीब 30 से 45 मीनिट तक चली।

मुठभेड़ में एक महिला नक्सली और एक पुरूष नक्सली मारे गए है। महिला नक्सल नाम कांती लिगव्वा जिसके ऊपर महाराष्ट्र शासन की ओर से 16 लाख का इनाम रखा गया था, जिसे जवानों ने मार गिराया है।

 

Share This: