CG BREAKING : मुख्यमंत्री की बड़ी पहल, जनसमस्या निवारण पखवाड़े में शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश

Date:

CG BREAKING: Chief Minister’s big initiative, instructions for 100% solution in public problem solving fortnight

रायपुर। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन के कार्यों की समीक्षा की, जनसमस्या निवारण पखवाड़े में प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत निराकरण के दिए निर्देश। शहरों में पीएम आवास में हुए बेहतर काम के लिए कलेक्टरों की सराहना की। गरीब परिवारों को आवास दिलाना हमारा अहम लक्ष्य है। अमृत मिशन 2.0 योजना समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की, राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर कलेक्टरों को निर्देश दिए। शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बने और समय पर राशन दुकान खुलें। एफसीआई और नान में समय पर चावल जमा हो।

मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की, गोदाम निर्माण को लेकर कलेक्टरों को निर्देश दिए। पैक्स में माइक्रो एटीएम के माध्यम से धान उपार्जन का भुगतान हो और पैक्स में कंप्यूटरीकरण का काम जल्द पूर्ण हो। ग्राम पंचायतों को डेयरी, मत्स्य पालन और लघु वनोपज प्राथमिक सहकारी समितियों से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related