CG BREAKING : हार के डर से तोड़फोड़ कर रही बीजेपी, दिल्ली जाते जाते भूपेश बघेल का बयान ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: BJP is doing sabotage due to fear of defeat, Bhupesh Baghel’s statement while going to Delhi..

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है। इसी हार के डर से भाजपा दूसरी पार्टियों में तोड़फोड़ कर रही है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में 400 पार का नारा दिया है। लेकिन हक़ीकत ये है उन्हें जीतने का विश्वास नहीं है। तभी तो वे हर प्रदेश में कांग्रेस को तोड़ने में लगे हैं। अगर जीतने की स्थिति में होते तो ये सब क्यों करते? वे जानते हैं कि जीतना आसान नहीं है।

पूर्व सीएम भूपेश आज दिल्‍ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ महिलाएं हैं। चुनाव के दौरान भाजपा ने 60 लाख महिलाओं से आवेदन भरवाया था, उन्‍हें दोबारा आवेदन करने की जरुरत ही नहीं पड़नी चाहिए थी, उन्‍हें वैसे ही पैसा दिया जाना था।

इस बीच कवर्धा हत्‍यकांड, नक्‍सल घटना और नक्‍सलियों से वार्ता को लेकर भी उन्‍होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने बिरनपुर में भुनेश्‍वर साहू के पिता ईश्‍वर साहू को चुनाव लड़वाया था। वैसे ही अब कवर्धा में डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा को इस्‍तीफ देकर वहां से यादव परिवार को चुनाव लड़वाना चाहिए। बता दें कि हाल ही में कवर्धा में साधराम यादव की हत्‍या कर दी गई थी। उन्‍होंने भाजपा के सत्‍ता में आने के बाद से गो तस्‍करी के मामले बढ़ गए हैं। नक्‍सली घटनाएं भी बड़ी गई हैं।

नक्‍सलियों से वार्ता को लेकर पूछे गए प्रश्‍न पर पूर्व सीएम भूपेश ने कहा कि गृह मंत्री शर्मा को इसमें स्थिति स्‍पष्‍ट करनी चाहिए कि इसमें क्‍या हो रहा है। उल्‍लेखनीय है कि डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री शर्मा ने नक्‍सलियों को बातचीत करने का न्‍योता दिया था। इसके जवाब में नक्‍सलियों ने बयान जारी कर कुछ शर्तें रखी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related