CG BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को दिया एक और बड़ा झटका

CG BREAKING: Before Lok Sabha elections, BJP gave another big blow to Congress.
पेंड्रा। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय बचा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां भाजपा लगातार अबकी बार 400 पार का नारा लगा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार लग रहे झटकों से उबर नहीं पा रही है। कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
सैंकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन –
मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला नगर पालिका गंगोत्री राठौर ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया है। इतना ही नहीं गंगोत्री राठौर के साथ 4 पार्षद व सैकड़ों कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।