CG BREAKING : नक्सलियों के चंगुल में बस्तर फाइटर्स का जवान, माओवादियों ने जारी किया पर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Bastar Fighters soldier in the clutches of Naxalites, Maoists issued pamphlet

बीजापुर। बस्तर फाइटर्स का एक जवान नक्सलियों के चंगुल में हैं। जवान का नाम शंकर कुड़ियम है। पिछले करीब 5 दिन से जवान नक्सलियों के कब्जे में है। माओवादियों की माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता ने प्रेस नोट के साथ जवान की तस्वीर भी जारी की है।

सचिव अनिता ने प्रेस नोट में कहा कि, 29 सितंबर को हमारी PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) ने उसपरी गांव से शंकर कुड़ियम को अगवा किया है। इसकी जानकारी पुलिस को भी थी, लेकिन इस बारे में खुलासा नहीं किया। अब पुलिस की प्रतिक्रिया के आधार पर हमारा अगला फैसला होगा।

माओवाद संगठन ने प्रेस नोट जारी कर बस्तर फाइटर्स के जवान के अपहरण की जिम्मेदारी ली है। अपहृत जवान के परिजनों और सर्व आदिवासी समाज की अपील के बाद माओवाद संगठन ने ये प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में माओवाद संगठन ने बस्तर फाइटर्स के जवान शंकर कुड़ियम को 29 सितंबर से अपहृत कर अपने चंगुल में रखने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक अपहृत जवान शंकर बीजापुर के एरमनार गांव का रहने वाला है। माओवादियों का दावा – अपहरण की जानकारी के बाद भी पुलिस अधिकारी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

प्रेस नोट में ताड़मेटला में हुए कथित एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी गांव से बस्तर फाइटर्स के जवान का अपहरण किया गया है। प्रेस नोट में नक्सलियों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, पुलिस ने ताड़मेटला में 2 निर्दोष आदिवासियों का एनकाउंटर किया है। इन्हें नक्सली बताकर फर्जी मुठभेड़ में मारा है। इस मामले को लेकर पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related