
CG BREAKING: Another accident in Bhilai Steel Plant, worker dies
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में एक ठेका श्रमिक काम के दौरान तीसरे फ्लोर से नीचे गिर गया। बीएसपी के सिंटरिंग प्लांट नंबर-3 में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सेक्टर-9 के आईसीयू में एडमिट किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे की है। मृतक ठेका श्रमिक का नाम राम प्रसाद लहरे (49 वर्षीय) था और वह खुर्सीपार में रहता था। गिरने के बाद बेहोश हो गया और हड्डी टूट गई। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक राम प्रसाद लहरे जीआर इंटरप्राइजेस ठेका कंपनी का मजदूर था। कर्मचारियों ने घायल मजदूर लहरे को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूर को सेक्टर-9 हॉस्पिटल रेफर किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।