Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : IAS की लिस्ट जारी होने के बाद अब IPS की ट्रांसफर लिस्ट कभी भी .. इन पर नजर

CG BREAKING: After the release of IAS list, now the transfer list of IPS will be released anytime.. keep an eye on these.

रायपुर। IAS की लिस्ट जारी होने के बाद अब IPS की ट्रांसफर लिस्ट पर प्रदेश की नजर है। ब्यूरोक्रेसी भी लिस्ट पर टकटकी लगाये बैठी है, लेकिन मुख्यमंत्री के रूख से ऐसा लग रहा है, मानों लिस्ट का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संकेत दिये हैं कि ट्रांसफर लिस्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने 88 IAS की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 19 जिलों के कलेक्टर्स भी शामिल थे। लिहाजा ये कयास लग रहे हैं कि इस बार जो लिस्ट IPS की आयेगी, वो भी लंबी रहेगी। करीब दर्जन भर जिलों के एसपी के नाम लिस्ट में हो सकते हैं। साथ ही डीजीपी अशोक जुनेजा को भी हटाये जाने की अटकलें लग रही है। वहीं तीन रेंज आईजी को भी बदला जा सकता है।

 

Share This: