CG BREAKING : रायगढ़ के बाद बिलासपुर पहुंची सट्टे की आंच, 40 लाख हारे कांट्रेक्टर को जान से मारने की धमकी

CG BREAKING: After Raigad, the heat of betting reached Bilaspur, 40 lakh losers threatened to kill the contractor
बिलासपुर। शहर में चल रहे सट्टे में व्यापार विहार निवासी कांट्रेक्टर 40 लाख रुपए हार गया है। उससे रुपए वसूल करने के लिए सट्टेबाज ने हत्या के केस में फरार आरोपी वसीम खान को ठेका दे दिया है। अब फरार आरोपी वसीम खान कांट्रेक्टर को कांफ्रेंस कॉल कर धमकी दे रहा है। कांट्रेक्टर, वसीम खान और सट्टेबाज के बीच बातचीत और धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वसीम खान खुद कह रहा है कि वह 302 के केस में अपराधी है, और फरार है। फिर भी शहर में उसके लड़के हैं, जो उसे शूट कर अपना काम कर देंगे, और उसे पता भी नहीं चलेगा। इससे परेशान कांट्रेक्टर ने SSP पारुल माथुर से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार व्यापार विहार में रहने वाले विजय सिंह ठाकुर कांट्रेक्टर हैं। उसे हत्या के केस में फरार आरोपी वसीम खान धमकी दे रहा है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि, तिफरा में रहने वाला प्रेम उर्फ बजरंग श्रीवास सट्टा चलाता है। उसने कांट्रेक्टर विजय सिंह को सट्टे में रकम लगाने पर मोटी रकम जीतने का झांसा दिया। उसके कहने पर उसने क्रिकेट मैच में सट्टा खेला था। पहले उसने 38 लाख रुपए जीत लिए। फिर बाद में वह 40 लाख रुपए हार गया। अब सटोरिया प्रेम श्रीवास उसे हारे हुए रकम को देने के लिए दबाव बना रहा है। वसीम खान के इस धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह खुद बता रहा है कि, वह 302 का फरार अपराधी है। अभी वह सरेंडर नहीं कर सकता, वसीम कह रहा है कि, शहर में उसके इतने लड़के सक्रिय हैं, कि कुछ भी हो जाएगा।