CG BREAKING : मयंक श्रीवास्तव सहित 3 IPS आईजी प्रमोट, 3 आईजी समेत 9 डीआईजी का प्रमोशन, देखें लिस्ट ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 3 IPS IGs including Mayank Srivastava promoted, 9 DIGs including 3 IGs promoted, see list..

रायपुर। IPS मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन IPS अब आईजी प्रमोट हो गये हैं। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत, 9 डीआईजी का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। जिन तीन IPS को आईजी प्रमोट किया गया है। उसमें जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव शामिल हैं। IPS दास एसआईबी और ध्रुव सीएएफ में पोस्टेड हैं।

वहीं 2010 बैच के 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हो गये हैं। जो 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हुए हैं, उसमें अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजाशंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकरलाल बघेल और दुखूराम आंचला शामिल हैं।

वहीं 2011 बैच के 8 आईपीएस को एसएसपी प्रमोट किया गया है। इन अफसरों में रायपुर के SP संतोष सिंह और सूरजपुर के एसपी आईके एलेसेला, सरजूराम सलाम, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादूर सिंह और डॉ लाल उमैद सिंह शामिल हैं। सभी की डीपीसी 30 जनवरी को हुई थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related