CG BJP-Congress Protest: FIR registered against 12 Congress leaders!
CG BJP-CONGRESS PROTEST: रायपुर में भाजपा-कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.
आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
टीआई के शिकायत के बाद इन सभी पर एफआईआर दर्ज की गई है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदर्शन में भाजपा नेताओं द्वारा जूते-चप्पल फेंके गए लेकिन FIR कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ. यह फासीवादी नीति है.
प्रेमोद दुबे ने कहा कि BJP के लोग ट्रैक्टर पर पत्थर भरकर लाए थे. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हो रही है और दोषी बाहर घूम रहे हैं. प्रशासन निष्पक्ष होकर कार्रवाई करें.
इस घटना के बाद देर रात रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना.
