CG BJP CANDIDATE LIST 2023 : बीजेपी की वायरल सूची पर बवाल, समर्थकों में जमकर छिड़ी जंग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP CANDIDATE LIST 2023: Ruckus over BJP’s viral list, fierce fight broke out among supporters

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चुनावी संग्राम से पहले टिकट को लेकर रस्साकशी और जंग छिड़ी हुई है। बीजेपी की एक वायरल सूची पर बवाल मचा हुआ है। ये सूची जब से वायरल हुई है और इसमें जिनके नाम नहीं हैं, उनमें से कई नेताओं के समर्थक अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता इस घमासान पर तंज कस रहे हैं, तो बीजेपी पलटवार कर रही है।

छत्तीसगढ़ की कई सीटों में बीजेपी नेताओं के समर्थकों की ये नाराजगी है, उस वायरल लिस्ट को लेकर, जिसे बीजेपी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी ही नहीं किया गया है। लेकिन जिनका नाम वायरल लिस्ट में नहीं है, उनके समर्थक मोर्चा खोल चुके हैं। लिस्ट में शामिल कई नामों का विरोध जारी है। कांग्रेस नेता इसको लेकर बीजेपी पर तंज कस रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की वायरल लिस्ट भले आधिकारिक ना हो, लेकिन कई सीटों पर विरोध ओरिजनल है। ऐसे में देखना होगा कि दूसरी लिस्ट के आते ही विरोध के ऐसे स्वरों को पार्टी किस तरह कंट्रोल करती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related